Karnataka: हलाल मांस पर रोक के लिए भाजपा कांग्रेस होगी आमने-सामने, बैन की मांग को लेकर अड़े बीजेपी MLC

Karnataka: हलाल मांस पर रोक के लिए भाजपा कांग्रेस होगी आमने-सामने, बैन की मांग को लेकर अड़े बीजेपी MLC
N Ravikumar

कर्नाटक विधानसभा (Karnataka Legislative Assembly) का शीतकालीन सत्र (Winter Session) शुरू हो गया है. राज्य में हलाल मांस (Halal Meat) पर रोक लगाए जाने को लेकर सरकार सदन में एक विधेयक (Bill) पेश कर सकती है. जिसमे कर्नाटक राज्य में हलाल मांस पर रोक लगाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच तीखी तकरार होने की भी संभावना है|

आपको बता दें कि बीजेपी MLC एन रविकुमार (N Ravikumar) ने एफएसएसएआई (FSSAI) के अलावा किसी अन्य निकाय द्वारा खाद्य प्रमाणन पर प्रतिबंध लगाने की मांग करने वाले और विधेयक को लाने की पहल की है. हलाल मुद्दे ने इस साल मार्च में उस समय बवाल खड़ा कर दिया, जब हिंदुत्ववादी संगठनों (Hindutva organizations) ने उगादी उत्सव (Ugadi festival) के दौरान हलाल मांस का बहिष्कार करने का आह्वान किया था.

भाजपा का एक गुट विधेयक पारित कर इसे कानूनी मान्यता देना चाहता है. बीजेपी नेता रविकुमार ने इसे एक निजी बिल के रूप में पेश करने की योजना बनाई है. और इसके सम्बन्ध में राज्यपाल थावरचंद गहलोत (Thawar Chand Gehlot) को एक पत्र भी लिखा था. हालांकि, वह अब इसे सदन के अंदर सरकारी विधेयक के रूप में प्रस्तुत करना चाह रहे हैं.